कुशीनगर, फरवरी 8 -- कुशीनगर। विकास भवन सभागार में जिला पौधरोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति व जिला आर्द्रभूमि समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इसमें संबंधित विभागों को पौधरोपण के लिये स्थल चयन कर चयनित स्थलों की सूची व निर्धारित प्रारूप में कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। आयोजित संयुक्त बैठक में पौधरोपण महाभियान 2025 के अंतर्गत जिले में 9 जुलाई 2025 को एक ही दिवस में रोपित कुल 39,72,500 पौधों की देखरेख, सुरक्षा, जीवितता व जिओ-टैगिंग की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें यह पाया गया कि राजस्व विभाग द्वारा जिओ-टैगिंग का कार्य अभी पूरा नहीं है। इस पर सीडीओ द्वारा राजस्व विभाग को तीन दिवस के भीतर शत-प्रतिशत जिओ-टैगिंग पूरा करने के निर्देश दिये गये। शासकीय पत्र के क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.