उरई, मार्च 9 -- कोंच। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती को पुलिस ने यूपी के हाथरस शहर से बरामद कर लिया है। उक्त युवती बीते वर्ष 2024 में घर से लापता हो गई थी। मामले में युवती के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि जब युवती घर से गई थी तब वह नाबालिग थी लेकिन अब उसके बच्चा हो गया है। फिलहाल पुलिस बरामद युवती से पूछताछ कर मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराने की कार्यवाही कर रही है, साथ ही युवती को ले जाने वाले युवक की तलाश में पुलिस जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...