मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। वर्ष 2024 से ही नीट यूजी में मुजफ्फरपुर में सॉल्वर का गोरखधंधा चल रहा है। कटिहार के कलासी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय सेंटर पर वर्ष 2024 की नीट में फर्जी ढंग से परीक्षार्थी की जगह टेस्ट देते हुए पावापुरी स्थित वीम्स (भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान) के सात छात्रों को पकड़ा गया था। सॉल्वर को बैठाने वाले सात परीक्षार्थियों में पांच मुजफ्फरपुर के थे। पांचों परीक्षार्थियों ने सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड उज्ज्वल राज से सेटिंग की थी। नीट 2026 में फिर से साल्वर गैंग के सरगना उज्ज्वल राज का नाम सामने आया है। अब तक उज्ज्वल राज को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। जबकि, उसके पार्टनर मुजफ्फरपुर के अवधेश समेत सात को जेल भेजा गया है。 यह भी पढ़ें- NEET में सॉल्वर का खेल साल 2024 से चल रहा, मुजफ्फरपुर के सरगना उज...