अमरोहा, दिसम्बर 6 -- उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को जिला मंत्री मुकेश चौधरी के नेतृत्व में सांसद कंवर सिंह तवर को ज्ञापन सौंपा। वर्ष 2011 से पहले के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को टीईटी मुक्त रखने की मांग की। शिक्षकों की आवाज संसद में उठाने का अनुरोध किया, जिस पर सांसद ने सकारात्मक जवाब दिया। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.पृथ्वी सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हसनपुर ओमपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गंगेश्वरी रामवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मंडी धनौरा योगेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष नीरज चौहान, अरुण कुमार, गौरव नागर, ब्लॉक मंत्री मंडी धनौरा जितेंद्र कटारिया, ब्लॉक मंत्री जोया हीरा सिंह समेत डॉ.विनोद गौतम, बलजीत चौधरी, करणवीर सिंह, शीशपाल सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.