वर्ष भर किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा की
सीवान, मार्च 25 -- सीवान। इनर व्हील क्लब ऑफ आद्या, सीवान का चार्टर्ड प्रेजेंटेशन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नए सदस्यों का स्वागत करते हुए क्लब द्वारा वर्ष भर किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा की गई। वहीं, आरती आलोक वर्मा को क्लब का चार्टर्ड प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया। जिला 325 की अध्यक्ष रश्मि गुप्ता ने उन्हें चार्टर प्रदान कर पदभार सौंपा। क्लब की सेक्रेटरी रिंकी कुमारी, उपाध्यक्ष रेखा जायसवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. सोनाली वर्मा, आईएसओ अल्पिता मिश्रा व एडिटर अंजली कुमारी पुष्कर को दायित्व सौंपा गया। जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में संगठन की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए सेवा कार्यों के लिए सभी को प्रेरित किया। पास्ट जिलाध्यक्ष गायत्री अर्यानी, अंजू ढींगरा आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.