पलामू, मार्च 19 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। वर्ष प्रतिपदा सह वासंती नवरात्र के प्रथम दिन माता जगदंबे की आराधना मेदिनीनगर सिटी से लेकर पूरे पलामू जिले में शुरू हो गया है। मेदिनीनगर सिटी रेड़मा ठाकुरबाड़ी में श्रीराम चरित्र मानस पाठ महायज्ञ भी पारंपरिक तरीके से पूजा के बाद शुरू हो गया है। वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में मेदिनीनगर के छहमुहान पर विशेष कार्यक्रम भगवान आदित्य की आराधना करते हुए एक-दूसरे को नव संवत्सर की मंगलकामना करते हुए लोगों ने बधाई दी। दूसरी तरफ विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में शोभायात्रा निकालकर नव संवत्सर का स्वागत किया गया। श्रीरामनवमी महोत्सव की केंद्रीय कमेटी, महावीर नवयुवक दल जेनरल के नेतृत्व में महोत्सव की तैयारी में जुटे रामभक्त पंडालों में विशेष आयोजन किया। इससे मेदिनीनगर सहित पूरे पलामू का माहौल भक्तिमय बन गया ह...