सिद्धार्थ, मार्च 20 -- बढ़नी। कस्बे में चैत शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के बच्चों ने कस्बे का भ्रमण करते हुए प्रभात फेरी निकाली। कस्बे के पुलिस चौकी मुहल्ले के विद्यालय से होते हुए बच्चे गोला बाजार ,राम जानकी मंदिर रोड,स्टेशन रोड से निकले,इस दौरान बच्चे हाथों पर नव वर्ष मंगलमय हो का हाथों में लिखा बैनर एवं स्कूल का बैनर इत्यादि लगाकर भारत माता की जय एवं बंदे मातरम के नारे लगाते हुए कस्बे का भ्रमण किए,इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवक भी संघ के पारंपरिक ड्रेस में प्रभात फेरी में शमिल रहे। कस्बे में कई जगह बच्चों को फल एवं मिठाई नगर के समाजसेवियों ने वितरण किया। गाजे बाजे के धुन पर निकले प्रभात फेरी में बच्चों के अनुशासन की कस्बे के लोगों ने प्रशंसा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.