सोनभद्र, मार्च 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नगर की तरफ से गुरुवार को शिवाजी मिनी स्टेडियम में वर्ष प्रतिपदा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों स्वयंसेवकों, नागरिकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रही, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ सर संघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा पर जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल एवं नगर संघचालक संगम ने पुष्प व माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात पूर्ण गणवेश में उपस्थित स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज के समक्ष आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया तथा प्रार्थना के साथ कार्यक्रम विधिवत प्रारंभ हुआ। गो-संवर्धन प्रमुख नंदलाल ने बौद्धिक उद्बोधन देते हुए वर्ष प्रतिपदा के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर विस्तार से प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.