लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर खंड मितौली के तत्वावधान में संकटहरण धाम में भव्य उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों व नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। भारतीय नववर्ष का उल्लासपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड संघचालक रामराखन पाल ने की। जबकि मुख्य वक्ता के रूप में जिला बौद्धिक प्रमुख रामनरेश ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में वर्ष प्रतिपदा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति का प्रतीक पर्व है। जो हमें नवीन ऊर्जा, सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर खंड कार्यवाह विपिन भट्ट, मंडल कार्यवाह सूर्यांश गुप्ता, खंड बौद्धिक प्रमुख रामनरेश सोनी सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रह...