मुंगेर, मार्च 20 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। विक्रम संवत 2083 हिन्दू नववर्ष पर नगर के पुरानी चौक स्थित बनारसी देवी टिबड़ेवाल सरस्वती शिशु मंदिर और झील पथ स्थित सुभाष चंद्र कादंबरी साहा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से प्रधानाचार्य रौशन कुमार सिंह और अजय कुमार के संयोजन में झांकी निकाली गई। जिसमें विद्यालय के बच्चे बच्चियों ने भारत माता, विक्रमादित्य और विभिन्न देवी देवताओं की मनोरम झांकी के साथ प्रभात फेरी निकाली और पूरे नगर का भ्रमण किया। आकर्षक झांकी के साथ नगर के नंदलाल बसु चौक, अंबेडकर चौक, कन्हैया टोला, मारवाड़ी टोला के रास्ते से गुजरते हुए झांकी पुरानी चौक, मानिक चौक, मुख्य बाजार से गुजरते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। प्रधानाध्यापक रौशन कुमार सिंह और अजय कुमार ने नव वर्ष प्रतिपदा से जुड़े सामाजिक व ऐतिहासिक महत्व बताते हुए कहा कि आज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.