देहरादून, मार्च 29 -- सेलाकुई। वर्ष प्रतिपदा पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने सेलाकुई नगर में पथ संचलन निकाला। राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई से शुरु हुआ पथ संचलन निगम रोड, मुख्य बाजार, जमनपुर, सिडकुल गेट तक पहुंचा। पथ संचलन से पूर्व बौद्धिक सत्र में स्वयं सेवकों से पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण का आह्वान किया। मुख्य वक्ता आरएसएस के सह विभाग प्रचारक सौरभ ने हिंदू संस्कृति की वैज्ञानिकता, गौरवशाली इतिहास और भविष्य के संकल्पों पर प्रकाश डाला। कहा कि भारतीय नववर्ष केवल कैलेंडर बदलना नहीं, एक नई चेतना का संचार है। उन्होंने विक्रमी संवत की महत्ता बताते हुए कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने शकों को पराजित कर इसकी स्थापना की थी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक जनवरी के साथ कोई ऐतिहासिक या आध्यात्मिक कारण नहीं जुड़ा है, जबकि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भगवान र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.