मिर्जापुर, मार्च 19 -- जिगन। बिहसड़ा स्थित महाशक्ति इंटर कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छानबे खंड द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव बुधवार को मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केशव बलिराम हेडगेवार व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। विभाग प्रचारक कौशल किशोर ने कहा कि इतिहास उन्हीं को याद रखता है जो देश व समाज के लिए जीते हैं। स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए आत्मगौरव पर जोर दिया गया। उत्सव संयोजक वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र को मजबूत बनाता है। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह व रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को याद किया। कार्यक्रम के बाद बिहसड़ा से पथ संचलन निकला, जो जिगना व बदेवरा होते हुए वापस कॉलेज परिसर में समाप्त हुआ। इस दौरान माता सहाय मिश्र समेत बड़ी संख्या में स्वयंसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.