वर्ष के अंत तक चास में दौड़ेंगी 20 ई-बसें, तीन साल बाद योजना को मिली रफ्तार
बोकारो, जून 4 -- चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र में करीब तीन वर्षों से लंबित पड़ी ई-बस योजना को शुरू करने की दिशा में निगम प्रशासन ने फिर से कवायद तेज कर दी है। प्रशासन का दावा है कि इस वर्ष के अंत तक शहर में ई-बस सेवा बहाल कर दी जाएगी। पहले चरण में 20 ई-बसों के संचालन की योजना बनाई गई है। इसके लिए चार्जिंग प्वाइंट और प्रस्तावित पड़ाव स्थलों का पूर्व सर्वेक्षण के आधार पर भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, दो वर्ष पूर्व ही सिटी बस सेवा शुरू करने की अधिकांश प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई थीं, लेकिन कोविड संकट और नगर निगम चुनाव नहीं होने के कारण योजना स्वीकृति के बाद भी लंबित रह गई। यह भी पढ़ें- निगम की लंबित सिटी ई बस योजना चालू करने की कवायद तेज अब नगर निगम प्रशासन इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने में जुट गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.