बेगुसराय, जनवरी 27 -- बेगूसराय, निज संवाददाता। जिला नियोजन कार्यालय युवा रोजगार और कौशल विकास विभाग बेगूसराय के अंतर्गत 30 जनवरी शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पनहास चौक स्थित आईटीआई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के मैदान में होने वाला है। इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के नियोक्ताओं द्वारा एक हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें निजी क्षेत्र की कम्पनी सुजुकी मोटर्स, एमआरएफ, मदर्सन, ब्लिंकिट, जेप्टो, एसआईएस, नवभारत आदि प्रतिनिधित्व करेगी। इस आयोजन में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास रखी गई है और विभिन्न पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन तथा बीटेक, आदि के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस विषय में जिला नियोजन अधिकारी राणा अमितेष ने बताया कि विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.