वर्षो से थानों में जमे कार्यखास हटे, नए चेहरे हुए तैनात
हमीरपुर, जून 8 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। वर्षों से एक ही थाना, पुलिस चौकियों में जमे थानाध्यक्षों के कारखासों पर पुलिस अधीक्षक ने तबादला एक्सप्रेस चलाकर ताश के पत्तों की तरह फेट दिया है। थाने से करीब एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को वर्षों बाद दूसरे थानों में पटका गया है। वर्षों से एक ही थाने में चौकिया में जमे पुलिसकर्मियों को बीती रात पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने हटाकर दूसरे थानो में तैनात किया है। लंबे अर्से से एक ही जगह पर तैनात रहे यह पुलिसकर्मी आने वाले थानाध्यक्षो के कार्यखास बने हुए थे। इन्हीं की मुखबिरो पर थाना क्षेत्रों में होने वाली वारदातों पर कार्यवाही करते थे। जिन पर इनकी कृपा हो जाती थी उन पर थानाध्यक्ष भी मेहरबान हो जाते थे। कभी-कभी इन पुलिस कर्मियों के कारनामे चर्चा का विषय भी बन जाते थे। पुलिस अधीक्षक ने वर्षों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.