पाकुड़, जनवरी 16 -- हिरणपुर। प्रखंड के केंदुआ पंचायत अंतर्गत धनगढ़ा गांव का प्राथमिक विद्यालय इन दिनों शिक्षा व्यवस्था की बदहाली की जीती-जागती तस्वीर बना हुआ है। वर्षों पूर्व स्वीकृत नया विद्यालय भवन आज भी अधूरा है। स्थिति यह है कि पुराना विद्यालय भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। दीवारों का प्लास्टर गिरने और बरसात में छत से पानी टपकने के कारण उसमें कक्षाएं चलाना जोखिम भरा हो गया है। ऐसे में मजबूरीवश छात्रों को अधूरे नए भवन में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। जहां न तो दरवाजे लगे हैं, न खिड़कियां, और दीवारें बिना प्लास्टर के खुली पड़ी हैं। खुले ढांचे में पढ़ाई बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। ये हाल तब है जब लाखों-करोड़ो रूपए डीएमएफटी फंड से स्कूल के बाउंड्री वॉल में खर्च किये जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार वर्ष 2015-16 में लगभग 9 लाख र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.