सीतामढ़ी, अप्रैल 19 -- शिवहर। शिवहर शहर में बाईपास सड़क नहीं रहने से सड़क जाम की समस्या से लोग परेशान रहते है। बाईपास सड़क का लोगों को वर्षो से इंतजार है। लेकिन आजतक शहर के बगल से बाईपास सड़क का निर्माण नहीं हो सका। बाईपास सड़क का निर्माण का मामला वर्षो से अधिक समय से अधर में लटका है। अभी तक तीन बार बाईपास सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेजा जा चुका है। लेकिन निर्माण नहीं हो सका है। शिवहर उत्तर बिहार का पहला जिला मुख्यालय है। जहां शहर के बीचोंबीच से राष्ट्रीय उच्च पथ गुजरती है। शहर की मुख्य सड़क एनएच 104 के अधीन है। शहर के बीचोबीच से एनएच गुजरने एवं बगल से कोई बाईपास सड़क नहीं रहने के कारण शहर में वाहनों का दबाव अत्यधिक रहता है। जिससे बराबर सड़क जाम की स्थिति कायम रहती है। सड़क जाम के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का साम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.