वर्षो बीत जाने के बाद भी नहीं मिल पा रहा हॉस्टल
गया, अप्रैल 6 -- अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने समस्याओं को लेकर सोमवार को प्राचार्य कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्राचार्य कार्यालय के बाहर एक सौ से अधिक की संख्या में छात्र एकत्रित होकर छात्रावास और मेस की मांग कर रहे थे। छात्रों ने बताया कि वर्ष 2022 से छात्रों को छात्रावास नहीं मिला है। इसके कारण कॉलेज कैंपस से बाहर किराये के मकान में करीब चार सौ से अधिक छात्रों को रहना पड़ रहा है। छात्राओं के लिए छात्रावास है। लेकिन, वह भी जर्जर स्थिति में है। किसी तरह छात्राएं उसमें रहने को विवश हैं।जर्जर भवन में चल रहा मेसमेडिकल के छात्रों ने बताया कि मेस के लिए जगह उपलब्ध नहीं है। मजबूरन धनवंतरी छात्रावास में मेस चलाया जा रहा है। इस भवन को जर्जर घोषित कर दिया गया है। उसके बरामदे और सीढ़ी के नीचे मेस चल रहा है। भोजन करते समय वहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.