खगडि़या, फरवरी 11 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि एक दशक बाद भी महेशखूंट पटेल हाईस्कूल मैदान में फूटबॉल स्टेडियम का निर्माण नहीं होने से खिलाड़ियों में आक्रोश है। छात्र दिवाकर सिंह, मंतोष कुमार संतोष सुमन, अभिनव पासवान, दीपक सिंह, सुभाष राय आदि ने बताया कि पटेल हाईस्कूल के मैदान को प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता महेशखूंट में एक दशक बाद भी फुटबॉल स्टेडियम नहीं बन सका। बताया गया कि तीन मई 2010 को पटेल हाईस्कूल के मैदान में कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार की योजना से फुटबॉल स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति के साथ परबत्ता के दिवांगत विधायक आरन सिंह ने स्टेडियम निर्माण का शिलान्यास किया। तब युवा व खेल प्रेमियों में काफी उत्साह व खुशी थी कि अब महेशखूंट में स्टेडियम का सपना साकार हो सकेगा। अब एक दशक बाद भी स्टेडियम निर्माण नहीं होने से उनमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.