वर्षो ने फरार लाल वांरटी को पुलिस ने दबोचा,जेल
गुमला, जुलाई 16 -- डुमरी। जिले के डुमरी थाना नौगई गांव से हुए हत्या के मामले में पिछले 19 वर्षों से फरार चल रहे लाल वारंटी आरोपी को पुलिस ने दयाल कुजूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह हत्या के एक पुराने मामले में नामजद आरोपी था और लंबे समय से फरारी काट रहा था । थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी क्षेत्र में ही छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर डुमरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: 13 वर्षों से फरार आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.