प्रयागराज, जून 21 -- शहर में प्रतिभावान तैराकों की कमी नहीं, लेकिन यहां एक स्वीमिंग पूल नहीं है। हॉकी खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए एस्ट्रो टर्फ बनाया गया, लेकिन बिना शुल्क दिए खेल नहीं सकते। खिलाड़ी घायल हो जाए तो बेहतर इलाज की सुविधा नहीं है। शहर के राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष यह पीड़ा बयां की। होटल प्लेसिड इन में रविवार को डिप्टी सीएम के साथ आयोजित संवाद में खिलाड़ियों ने बुनियादी सुविधा के साथ कई खेलों के प्रशिक्षक नहीं होने की भी जानकारी दी। लक्ष्मण अवार्डी बैडमिंटन खिलाड़ी अभिन्न श्याम गुप्ता ने स्वीमिंग पूल की सुविधा का मुद्दा उठाया। इस पर डिप्टी सीएम ने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार से पूछताछ की।

खेल सुविधाओं की कमीक्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने जार्ज टाउन मे...