वर्षों से सब लूट रहे.. अब ताली नहीं तलवार चलाएंगे- पूर्व सांसद के कई पोस्ट वायरल
संवाददाता, जुलाई 2 -- यूपी के महोबा में विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत की एक के बाद एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक पोस्ट में पूर्व सांसद ने लिखा- बुंदेलखंड को वर्षों से सब लूट रहे हैं। अब हम ताली नहीं बजाएंगे, तलवार चलाएंगे। हालांकि आपका अपना अखबार वायरल हो रहीं इन पोस्टों की पुष्टि नहीं करता है। पूर्व सांसद के बयानों से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के पिता और पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट डालकर बुंदेलखंड में हो रहे खनन और वृक्षों के कटान पर आक्रोश जता रहे हैं। गंगाचरण ने एक पोस्ट में लिखा कि बुंदेलखंड के लोग हिजड़े नहीं हैं, जो कोई भी आए और बुंदेलखंड को लूटकर चला जाए। हम लुटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.