वर्षों से लंबित मामलों पर आयुक्त सख्त, लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश
नैनीताल, मई 11 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सोमवार को नैनीताल स्थित उपजिलाधिकारी, तहसील और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण कर राजस्व व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान कार्यों में लापरवाही और पुराने मामलों के निस्तारण में देरी पाए जाने पर उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और कई कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कमिश्नर रावत ने पाया कि धारा 229-बी के कुछ राजस्व मामले पिछले 15 से 20 वर्षों से लंबित हैं। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि पुराने मामलों में लंबी तारीखें न दी जाएं, बल्कि सप्ताह में दो बार सुनवाई कर इनका त्वरित निस्तारण किया जाए। संपत्ति बंटवारे (धारा 176) के मामलों में एसडीएम के आदेश के बावजूद पटवारियों द्वारा 'कुर्रे' दाखिल न करने पर आयुक्त ने लापरवाह कर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.