चतरा, मार्च 7 -- मयूरहंड प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय में करोड़ों की लागत से बना भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) का गोदाम विभाग और प्रशासन की उदासीनता के कारण सफेद हाथी साबित हो रहा है। भवन निर्माण पूर्ण हुए वर्षों बीत चुके हैं, लेकिन अब तक इसे चालू नहीं किया गया है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है। विधायक ने सदन में कहा कि मयूरहंड में एफसीआई गोदाम का निर्माण जनहित और आमजन की सुविधा के लिए किया गया था। वर्षों पूर्व भवन बनकर तैयार है, लेकिन संचालन शुरू न होने से सरकारी राशि का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जनहित को देखते हुए इस गोदाम को अविलंब चालू किया जाए, ताकि क्षेत्र के (एफसीआई) वितरण प्रणाली में पारदर्शिता व तेजी आए। वर्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.