भदोही, मार्च 27 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। सहकारी चीनी मिल औराई वर्षों से बंद पड़ा है। चीनी मिल बंद होने से जिले में गन्ना की खेती करीब साढ़े सात हजार हेक्टेयर में ही सिमट गई है। वर्ष 2007-2010 के बीच से ही बंद चल रहा है। चीनी मिल बंद होने से किसानों को गन्ना की बिक्री करने के लिए गैर जिले में जाना पड़ता है। चीनी मिल चालू हुआ तो हजारों लोगों को रोजगार मिलने के साथ ही गन्ना खेती को बढ़ावा मिलेगी। गन्ना खेती का दायरा कम होने से किसानों की आमदनी भी घट गई है। ऐसे में शासन स्तर से संज्ञान में लेकर इसे चालू कराना सदैव किसान हित में होगा। औराई सहकारी चीनी मिल जो कई सालों से बंद है। भदोही जिले के किसानों और मजदूरों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। चीनी मिल बंद होने से किसानों के सामने गन्ना बिक्री की विकट समस्या खड़ी हो गई है। यहीं कारण है कि किसान गन्...