पटना, अप्रैल 23 -- सगुना मोड़ के पास वर्षों से बंद पड़े महिंद्रा शोरूम के बेसमेंट में बुधवार को अचानक आग लग गई। आग की लपट और उठते धुएं के गुब्बार देखकर इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन के चार वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी में बेसमेंट में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जमीन मालिक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि वर्षों से बंद पड़े महिंद्रा शोरूम के बेसमेट और परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। कई बार यहां चोरी भी हो चुकी है। यह भी पढ़ें- घाघरा थाना परिसर के पीछे लगी भीषण आग,जब्त वाहन जलकर खाक आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं लोगों की गतिविधि से आग लगी होगी। सहायक अग्निशमन अधिकारी विजय शंकर यादव ने बताया कि आग बेसमेंट में लगी थी। जिससे धुआं तेजी से फैल ...