बगहा, अप्रैल 8 -- विकास कुमार चनपटिया, नगर संवाददाता। वर्षों से बंद चनपटिया चीनी मिल को पुन: चालू के लिए राज्य सरकार द्वारा की जा रही पहल अब धरातल पर दिखाई पड़ने लगी है। गन्ना उद्योग विभाग के निर्देश पर मंगलवार को राष्ट्रीय सहकारी चीनी कारखाना संघ लिमिटेड, नयी दिल्ली की टीम ने चनपटिया चीनी मिल का स्थल निरीक्षण किया।इनके साथ एनएफसीएसएफ के मुख्य सलाहकार डॉ. आर.बी. डोले, जिला गन्ना पदाधिकारी रेमंत झा, तकनीकी सलाहकार मुरलीधर चौधरी, डिप्टी तकनीकी सलाहकार एस. सोमसुंदरम समेत कई शामिल रहे। टीम में शामिल अधिकारियों ने मिल परिसर की वर्तमान स्थिति और वहां उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया। इसके बाद गन्ना किसानों से वहां की समस्याओं पर चर्चा की तथा आसपास के खेतों में गन्ना फसल की स्थिति का अवलोकन भी किया। इस दौरान एनएफसीएसएफ के मुख्य सलाहकार डॉ. आ...