दुमका, जनवरी 24 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट थाना कांड संख्या 126/24 के प्राथमिकी अभियुक्त नवीन साह को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद से वो फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वो घर मे चोरी छिपे रह रहा है। जिसके बाद छापामारी कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया और‌ दुमका जेल भेज दिया गया। बताया कि उक्त मामले में अभी भी कुछ लोग फरार चल रहे हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपी की गिरफ्तारी होगी। फोटो -23दुमका-220, कैप्सन- सरैयाहाट पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...