रांची, जनवरी 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। वर्षों से खेल के लिए तैयार मोरहाबादी के इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में खिलाड़ियों की चहल-पहल दिखेगी। खेल विभाग के अनुसार यहां पांच जनवरी से आवासीय बैडमिंटन प्रशिक्षण केंद्र शुरू हो जाएगा। खेलगांव में संचालित आवासीय और डे-बोर्डिंग बैडमिंटन सेंटर को शिफ्ट कर यहां लाया जा रहा है। खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था भी मोरहाबादी स्टेडियम परिसर में है, जिसे खेलगांव से स्थानांतरित किया गया है। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास, आवास और अन्य सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हो सकेंगी। मोरहाबादी का यह इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम पांच साल पहले बनकर तैयार हुआ था। लेकिन नियमित प्रशिक्षण और प्रतियोगिताएं नहीं होने से इसका उपयोग नहीं हो रहा था। आवासीय सेंटर में इस समय 20 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिल रहा है। 25 खिलाड़ियों की क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.