पीलीभीत, मार्च 12 -- पीलीभीत। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात लिपिकों की मनमानी कार्यप्रणाली चल रही है। इस पर डीआईओएस कोई अंकुश नहीं लगा पा रहे है। ऐसे में कई लिपिक मौज काट रहे है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात लिपिक अजय कुमार बग़ैर लिखापढ़ी के राजकीय बालिका इंटर कालेज बरखेड़ा में तैनात कर दिया गया। वह विभागीय कामकाज को भी करता रहा। पिछले दिनों लिपिक के बरखेड़ा में काम करने की खबर आम हो गई तब लिपिक ने कुछ दिन पहले जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अपना योगदान दे दिया। अब वह मुख्यालय पर काम कर रहा है। जीजीआईसी बरखेड़ा का एक बाबू डायट बीसलपुर में ड्यूटी कर रहा है। इस वजह से कॉलेज का कामकाज प्रभावित हो रहा है। जीजीआईसी पूरनपुर में तैनात एक लिपिक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में नियम विरुद्ध ढंग से काम कर रहा है। उसे आसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.