शाहजहांपुर, मार्च 30 -- शाहजहांपुर। वर्षों से लापता चल रहे बिहारी बाबा अचानक शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर घायल अवस्था में मिले। प्लेटफॉर्म पर बाबा को असहाय और चोटिल हालत में देखकर यात्रियों ने रेलवे स्टाफ को सूचना दी। स्टेशन अधीक्षक ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए मेमो जारी किया, जिसके बाद आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अवस्था को देखते हुए आरपीएफ ने बिना देर किए बाबा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।आरपीएफ ने जानकारी बताया कि 84 वर्षीय बाबा रामसुरेश चौधरी निवासी फतेहा थाना, बछरावा जिला बेगूसराय बिहार का बताया। जिसके बाद परिजनों से संपर्क स्थापित कर लिया गया और परिजन रवाना भी हो गए। उनके आने पर बुजुर्ग को उनके हवाले कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.