वर्षों से खराब मोटर को जेई ने मरम्मत के लिए रांची भेजा
लातेहार, अप्रैल 4 -- बेतला, प्रतिनिधि। केचकी पंचायत के ग्राम सरईडीह स्थित दनदाहा डैम के समीप पंप हाऊस में वर्षों से खराब और बेकार पड़े मोटर को लघु सिंचाई विभाग के जेई राजकिशोर पासवान ने मुखिया बुद्धेश्वर सिंह की मौजूदगी में हस्तगत कर मरम्मती के लिए रांची भेज दिया। इसबारे में जेई ने बताया कि उक्त मोटर के खराब होने से क्षेत्र के किसानों को कोई लाभ नहीं मिल रहा था। उन्हें सिंचाई के संसाधन बिना खेती करना काफी मुश्किल हो गया था।जिसके लिए खराब मोटर को ठीक कराना बेहद जरुरी था। वहीं जेई ने मोटर के बहुत जल्द ठीक करा दिए जाने की संभावना जताई और उक्त मोटर की मरम्मत होने पर खेती करने में किसानों को काफी सहूलियत होने की बात बताई। इस दौरान मुखिया बुद्धेश्वर सिंह,किसान बिनोद ओझा,श्रीकांत ओझा,बीरेंद्र राम,तेजन बैठा समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.