गाजीपुर, जून 15 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के सिखड़ी बाजार त्रिमुहानी स्थित हनुमान मंदिर पर लगी स्ट्रीट लाइट वर्षों से खराब पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की गई और आश्वासन भी मिला, लेकिन अब तक लाइट की मरम्मत नहीं कराई गई। लोगों ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्रमुख चौराहों और बाजारों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। अश्विनी राय, अवध बिहारी राय, शिवकुमार शर्मा एवं मंदिर सेवक हरिनाथ यादव ने शीघ्र स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- वर्षों से बंद पड़ी हाईमास्ट लाइट, रहता है अंधेरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...