अयोध्या, जनवरी 4 -- अयोध्या,संवाददाता। जनपद के विकासखंड मिल्कीपुर क्षेत्र स्थित अंजरौली पशु सेवा केंद्र विगत 20 से 25 वर्षों से पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो गया है। पशु सेवा केंद्र भवन पूरी तरह खंडहर हो जाने से यहां किसी पशुधन प्रसार अधिकारी का बैठना पूरी तरह बंद हो गया है। वर्तमान में पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर शारदा की नियुक्ति हुई है लेकिन बैठने की जगह न होने से मिल्कीपुर पशु चिकित्सालय पर ही रहकर पशुओं का इलाज कर रही हैं। विभागीय लोगों के अनुसार शासन स्तर से पशु सेवा केंद्र संचालित करने के लिए किराए के भवन की बात कही गई है। इसके एवज में 50 रूपये प्रति माह किराया शासन स्तर से मिलता है। लेकिन यक्ष प्रश्न यह है कि इस महंगाई के दौर में 50 रूपये में भला कौन व्यक्ति अपना कमरा भाड़े पर देगा। क्षेत्र के पशुपालकों का कहना है कि यदि खंडहर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.