सीतामढ़ी, मार्च 16 -- पिपराही, एक संवाददाता। पिपराही प्रखंड के अम्बा कला में रेफरल अस्पताल का निर्माण वर्षो से अधर में लकटा है। निर्माणाधीन रेफरल अस्पताल क्षेत्र के लोगों के लिए सपना बनकर रह गया है। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति तथा लोगों की स्वास्थ्य सुविधा को देखते हुए अम्बा में रेफरल अस्पताल निर्माण की प्रक्रिया वर्षो पूर्व शुरू हुई थी। पूर्व मंत्री व तत्कालीन स्थानीय विधायक रघुनाथ झा ने पहल कर यहां रेफरल अस्पताल स्थापित कराने का प्रयास किया। उन्होंने अपने भाई स्व. बैद्यनाथ झा से रेफरल अस्पताल के लिए दो एकड़ भूमि दान में दिलाई। तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सुधा श्रीवास्तव द्वारा वर्ष 1993 में रेफरल अस्पताल का शिलान्यास किया गया। रेफरल अस्पताल भवन का निर्माण कार्य शुरू होते देख क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी छा गई। अस्पताल भवन का निर्माण कार्य ...