वर्षों बाद भी नहीं बन सका पूसा बाजार का जर्जर स्लुईस गेट
समस्तीपुर, जून 4 -- पूसा। वर्षों बाद भी बूढ़ी गंडक नदी पर बना पूसा बाजार का जर्जर स्लुईस गेट का निर्माण अब तक नहीं हो सका। बीते करीब 2 वर्षों से जलस्तर में बढ़ोतरी होने पर विभागीय स्तर पर बोरा पिंचिंग कर उसे मजबूती दी जाती रही है। लोगों की मानें तो बीते वर्षो में बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में अधिक बढ़ोतरी नहीं हो सकी है। जिसके कारण तटबंध या स्लुईस गेट पर अधिक दबाब नहीं बना। अगर जलस्तर में अधिक बढ़ोतरी होती तो तटबंध का टूटना लोग तय मान रहे हैं। लोगों की मानें तो स्लुईस गेट की नीचली दिवारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। वर्तमान में उस पर बोरा पिंचिंग कर दी गई है। लेकिन जलस्तर के अधिक दबाब पड़ने व तेज धार की चपेट में आने से स्लुईस गेट को नुकसान पहुंच सकता है। जिसका सीधा असर इससे जुड़े गांव, पंचायत व प्रखंड के साथ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.