गोड्डा, जून 3 -- गोड्डा निज प्रतिनिधि। मानसून से पूर्व शहर की जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गोड्डा नगर परिषद द्वारा वार्ड संख्या 2 स्थित शहर के प्रमुख एवं पुराने नाले की व्यापक सफाई शुरू कर दी गई है। वर्षों से उपेक्षित इस नाले में जमा गाद, कचरा और मलबा निकालने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। नगर परिषद की इस पहल से स्थानीय लोगों में खुशी देखी जा रही है तथा बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह नाला चैती दुर्गा मंदिर के पीछे तथा डॉ. बी.के. पंडित के क्लीनिक के बगल से होकर गुजरता है। शहर के कई इलाकों का पानी इसी नाले के माध्यम से पीरपैंती रोड की ओर निकलता है और आगे कझिया नदी में जाकर मिलता है। ऐसे में इस नाले का सुचारू संचालन पूरे क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था के लिए महत्व...