जहानाबाद, अप्रैल 24 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता शहर के निजामुद्दीनपुर मोहल्ला निवासियों ने जिलाधिकारी के अलावा सदर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर वर्षो पुराने रास्ते को बहाल रखने की मांग की है। लोगों ने दिये आवेदन में कहा है कि गांव के ही टिपु राम तथा उसके परिवार द्वारा रास्ते को अवरूद्ध करने की साजिश की जा रही है। उक्त मार्ग पर मकान का मलबा गिरा दिया गया है। इससे गाड़ियों के आने-जाने में परेशानी हो रही है। मोहल्ले के लोगों ने यह भी कहा है कि मुख्य सड़क पर आने-जाने के लिए 500 से अधिक घरों के लोग उक्त रास्ते का प्रयोग करते हैं। पूर्व में भी वहां पर दीवार खड़ी कर दी गई थी। ग्रामीणों के आंदोलन के बाद प्रशासन द्वारा दीवार को हटवाया दिया गया था। मोहल्ले के लोगों ने कहा है कि रास्ता अगर बंद कर दिया गया तो लोग घरों में कैद हो जाएंगे तथा कानून व्यवस्था की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.