महाराजगंज, जुलाई 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा के गांधी नगर वार्ड स्थित श्रीकृष्ण गौशाला और कब्रिस्तान से जुड़ी विवादित भूमि पर मंगलवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने और सीमांकन का कार्य पूरा कराया। सुबह से ही इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में पुलिस बल तथा पीएसी बल के जवान तैनाती थे।

भूमि की पैमाइश प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने सबसे पहले भूमि की पैमाइश कराई। अभिलेखों के अनुसार गौशाला के नाम दर्ज भूमि की पहचान के बाद सीमांकन किया गया और संबंधित स्थानों पर पिलर स्थापित किए गए। इसके साथ ही विवादित क्षेत्र में बनी बाउंड्रीवाल को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। यह भूमि विवाद कई वर्षों से लंबित था। वर्ष 2023 में मामला न्यायालय तक पहुंचा था, जिसके बाद प्रशासनिक स्...