वर्षों पुराने पीपल के पेड़ को काटकर गिराने से जन्मा आक्रोश
गोरखपुर, जुलाई 1 -- गगहा हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र के नर्रे बुजुर्ग गांव में ग्राम समाज की भूमि पर स्थित लगभग 100 वर्ष पुराने विशालकाय पीपल के वृक्ष की कथित अवैध कटान का मामला सामने आया है। वर्षों से गांव की आस्था, सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक रहे इस वृक्ष पर रात के अंधेरे में आरी चला दी गई। ग्रामीणों की इसकी जानकारी सुबह हुई तो आक्रोशित हो उठे। मौका मिलते ही पेड़ काट रहे मजदूर भाग निकले, लेकिन एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और इसकी सूचना गगहा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम समाज की भूमि पर स्थित यह पीपल का विशाल वृक्ष कई पीढ़ियों से गांव की पहचान रहा है। गांव के लोग इसकी पूजा-अर्चना करते हैं और धार्मिक आयोजनों के दौरान भी इसका विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.