बदायूं, अप्रैल 13 -- बदायूं से दिल्ली के लिए सीधे ट्रेन आज से संचालित होना शुरू हो जायेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा बदायूं स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम से करीब 12 बजे बरेली-नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना करेंगे, साथ ही वह खुद एसी कोच में बैठकर बरेली तक सफर तय करेंगे। यह ट्रेन आज बरेली जंक्शन, भिटौरा, नगरिया सादात, रामपुर जंक्शन, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ जंक्शन, पिलखुआ, गाजियाबाद, साहिबाबाद, आनंद बिहार, तिलक ब्रिज, शिवाजी ब्रिज से होकर नई दिल्ली शाम को आठ बजे पहुंचेगी। बदायूं से दिल्ली के लिए सीधे ट्रेन का दैनिक यात्रियों संग नौकरीपेशा, छात्र, व्यापारियों के अलावा अन्य सभी को लाभ मिलेगा। बदायूं से दिल्ली के लिए सीधे ट्रेन संचालित कराने की वर्षों से मांग चली आ रही थी।इस...