बरेली, अप्रैल 22 -- शाही क्षेत्र के दर्जनों गांवो के ग्रामीणों ने शाही हाइडिल के कुड़का नगरीय फीडर की बिजली लाइन को बदलवाने के लिए बिजली निगम के अधिकारियों से गुहार की है। नगरिया कुड़का फीडर की बिजली लाइन जर्जर अवस्था में है। वर्षों से इस लाइन पर आए दिन बिजली तार टूटकर गिर जाते हैं। तार टूटकर गिरने से दर्जनों गांवो की बिजली आपूर्ति तो ठप होती ही है, हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया इस फीडर से करीब 30 गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है। सत्य पाल यदुवंशी, रूप चंद वर्मा, दीनानाथ कश्यप, प्यारे लाल राजपूत आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.