मैनपुरी, मार्च 26 -- क्षेत्र के जटपुरा चौराहे से ग्राम बसैत तक जाने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर आखिरकार निर्माण कार्य शुरू तो हुआ, लेकिन सामग्री की खराब गुणवत्ता ने ग्रामीणों की खुशी को आक्रोश में बदल दिया। वर्षों से बदहाल और जर्जर मार्ग की मार झेल रहे स्थानीय लोगों ने जब निर्माण में धांधली देखी, तो उन्होंने काम रुकवाकर विरोध प्रदर्शन किया। निर्माण कार्य में मानकविहीन सामग्री के इस्तेमाल की सूचना मिलते ही नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें दिखाया कि मार्ग पर डामर और गिट्टी का अनुपात सही नहीं है, जिससे सड़क कुछ ही दिनों में फिर से जर्जर हो जाएगी। मौके की गंभीरता को देखते हुए डैनी यादव ने ठेकेदार को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि या तो निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण सामग्री के साथ मानक ...