दरभंगा, मई 4 -- शैलेन्द्र कुमार,दरभंगा/सिंहवाड़ा। पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी व बारिश से सब्जी उत्पादक किसान खुश दिख रहे हैं। रविवार को भी जिले के कई इलाकों में रिमझिम फुहारें गिरीं। इससे अधिकतम तापमान में सात से आठ डिग्री तक की गिरावट आयी है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिली है। समय-समय पर हो रही बूंदाबांदी एवं बारिश के कारण साग-सब्जियो एवं पशु चारे की फसल में हरियाली आने लगी है। दलहन के लिए लगाई गई मूंग की फसल भी खेतों में नमी के कारण अच्छी होने लगी है। मौसम में बदलाव से उत्पादन बढ़ने के कारण किसानों में प्रसन्नता बढ़ गई है। अच्छे मौसम एवं खेतों में नमी के कारण सब्जी का उत्पादन बढ़ रहा है। इधर, उत्पादन बढ़ने से बाजार में सब्जी की कीमतें घट रही है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: 18 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट, पटना मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.