खगडि़या, मई 29 -- बेलदौर । एक संवाददाता गत सोमवार से रूक रूक कर हो रहे वर्षा से लोगों को भले ही गर्मी से राहत दिलाई हो, लेकिन मक्का उत्पादक किसान पर यह आफत बनी हुई है। वर्षा से किसान ज्यादा परेशानी महसूस कर रहे हैं। खेत से खलिहान तक लगभग एक जैसी परेशानी बनी हुई है। खलिहान में जहां मक्का के फसल को सुखाने में किसानों को एड़ी चोटी का पसीना एक करना पड़ रहा है वहीं खेत से खलिहान तक फसल को लाने के लिए दिन रात एक करने पड़ रहे हैं। वर्षा होते रहने से खेत दलदली हो गई है, जहां से मकई का भूट्ठा लोडेड ट्रैक्टर को लेकर खलिहान तक पहुंचना संभव नहीं हो पा रहा है। यह भी पढ़ें- रोहिणी नक्षत्र की पहली बारिश में मक्का फसल को नुकसान रास्ते में किसानों को कई पर लोड अनलोड के समस्या से गुजरना पड़ता है। इसी तरह किसानों को तैयार मकई के फसल को दिन में कई बार फ़ैला कर इक...