आरा, अगस्त 6 -- आरा, हमारे संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) की ओर से वर्षा जल संचयन एवं जल संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस दौरान जिले के 25 किसानों ने भाग लिया। इस दौरान वर्षा जल संचयन की विभिन्न तकनीकों जैसे खेत तालाब निर्माण, मेड़बंदी, रिचार्ज पिट, जलग्रहण क्षेत्र विकास तथा खेतों में वर्षा जल के वैज्ञानिक प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम का उद्देश्यकेवीके की वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. शोभा रानी ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण केवल एक आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी जिम्मेदारी भी है। बताया कि यदि किसान वर्षा जल का उचित संरक्षण एवं उपयोग करें तो सिंचाई पर होने वाला खर्च कम होगा, भूजल स्तर में सुधार होगा तथा कृषि उत्पादन को जलवायु परिवर्तन की चुनौति...