सोनभद्र, मई 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। वर्षा जल संचयन के लिए कृषि विभाग की ओर से संचालित खेत तालाब योजना के तहत भूमि संरक्षण विभाग चोपन को 20 खेत तालाबों का लक्ष्य प्राप्त हुआ हैं। इसमें 15 तालाब सामान्य श्रेणी एवं 5 तालाब अनुसूचित जाति श्रेणी का लक्ष्य है। इस योजना में कृषक लाभार्थियों का आनलाईन चयन किया जाता है। ऑनलाईन पंजीकरण के लिए दर्शन पोर्टल पर 2 मई से बुकिंग प्रारम्भ हो गई है। भूमि संरक्षण इकाई चोपन ने बताया कि किसान खेत तालाब निर्माण के लिए तत्काल बुकिंग कर लाभ उठाये, कृषकों का चयन इकाई को निर्धारित लक्ष्यानुसार प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर किया जायेगा। कृषकों द्वारा पंजीकरण के उपरान्त लघु तालाब के लिए 1000 रुपये की टोकन मनी जमा करनी होगी। टोकन मनी जमा होने की आनलाइन पुष्टि होने के 10 दिन के अन्दर निर्धारित खेत तालाब स्थल की खतौ...