मैनपुरी, अप्रैल 24 -- मैनपुरी। शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में जल संरक्षण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्राइमरी, जूनियर और सीनियर तीनों वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी वाक्-प्रतिभा से जल संकट जैसी ज्वलंत समस्या पर समाज को जागरूक किया। प्रतियोगिता के परिणाम उत्साहजनक रहे। जूनियर वर्ग में नंदनी यादव ने प्रथम, विहांशु ने द्वितीय और अनुराग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिडिल वर्ग में प्रियांक दुबे प्रथम, दिव्या द्वितीय और अनिका यादव तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, सीनियर वर्ग में प्रतिष्ठा ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आन्या और छवि चौहान क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने कहा कि जल संरक्षण केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानव...