बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- वर्षा गांव के तालाब में डूबने से किशोर की मौत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के कसार थाना क्षेत्र के बरसा गांव में 14 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान निमीष कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि किशोर शौच के लिए गांव के बाहर स्थित तालाब के पास गया था। शौच करने के बाद वह हाथ-पैर धोने के लिए तालाब के किनारे पहुंचा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास कोई मौजूद नहीं होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। यह भी पढ़ें- नहाने समय किशोर राप्ती नदी में डूबकर लापता, तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही कसार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक के पिता शौलेन्द्र राम ने बताया कि उनका...