बांका, अप्रैल 11 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बुधवार को हुई असमय वर्षा ने जिले में आम की फसल पर प्रतिकूल असर डालने की आशंका बढ़ा दी है। इस समय आम के पेड़ों पर फल विकास के महत्वपूर्ण चरण में हैं, ऐसे में अचानक हुई बारिश और वातावरण में बढ़ी नमी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि, इस मौसमीय बदलाव के कारण पेड़ों से कच्चे फलों के झड़ने की संभावना काफी बढ़ जाती है।जिले के कई प्रखंडों से किसानों ने बताया कि, तेज हवा और बारिश के कारण पेड़ों से छोटे-छोटे आम गिरने लगे हैं। यदि मौसम में स्थिरता नहीं आई तो उत्पादन पर इसका सीधा असर पड़ेगा। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। जबकि पहले ही तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण फसल प्रभावित थी, अब वर्षा ने स्थिति ने इसे और गंभीर बना दिया है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.